बदायूं। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से सदस्य विधान परिषद श्री वागीश पाठक के सौजन्य से विभिन्न स्थानों पर निर्मित यात्री शेड लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। बारिश के दौरान बड़ी संख्या में राहगीर, विद्यार्थी, महिलाएं एवं बुजुर्ग इन यात्री शेडों में सुरक्षित खड़े होकर बारिश से बचते दिखाई दिए।स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखकर कराए गए ऐसे स्थायी विकास कार्यों की उपयोगिता हर मौसम में देखने को मिलती है। भीषण गर्मी में जहां ये यात्री शेड धूप से राहत देते हैं, वहीं बरसात के मौसम में लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करा रहे हैं।जनप्रतिनिधि द्वारा कराए गए इन जनोपयोगी कार्यों की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होते हैं, जब उनका लाभ सीधे आम जनता को मिले। मूसलाधार बारिश के बीच यात्री शेडों में मिली सुविधा ने एक बार फिर इन निर्माण कार्यों की उपयोगिता को सिद्ध कर दिया।