मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक डी.के. चड्ढा, अध्यक्ष सुषमा कथूरिया एवं प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बच्चों को वन महोत्सव के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि हमारा भविष्य वृक्षों पर ही निर्भर है, इसलिए सभी को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए आगे आना चाहिए।विद्यालय में बच्चों ने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” का संकल्प लेते हुए कहा कि वे केवल पौधारोपण ही नहीं करेंगे, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और धरती को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights