राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा, सभा आयोजित

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.18.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष असफाक सकलेनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के संयुक्त नेतृत्व में गांधी मूर्ति, चौकी चौराहा से सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद हनुमान मंदिर परिसर में सभा आयोजित की गई, जिसका संचालन पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी खबरों ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। साथ ही वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर चारों पीठों के शंकराचार्यों एवं राम मंदिर से जुड़े संतों को मंदिर संचालन की जिम्मेदारी सौंपने की मांग भी उठाई।
जिलाध्यक्ष असफाक सकलेनी ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता आवश्यक है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूर्व महानगर अध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर प्रो. अलाउद्दीन खान, पंडित राज शर्मा, सुरेश दिवाकर, डॉ. हरीश गंगवार, जियाउर रहमान, रमेश श्रीवास्तव, इंजी. जीशान अफरीदी, मुकेश वाल्मीकि, विनोद कुमार, इशाक सकलेनी, इमरान राजा, इरशाद मंसूरी, उल्फत सिंह, तीर्थ मधुकर, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफी, डॉ. सरताज हुसैन, मनोज शर्मा, मोहम्मद शाहिद खान, अनिल देव शर्मा, योगेश जायसवाल, मुजम्मिल हुसैन, अमजद खान, महेंद्र पाल गंगवार, सफदर अली बुखारी, फिरदौस खान, तब्बूसम बी, फरीद खान, जोया नजमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights