जनपद के आंगनबाड़ी केंद्र पर नियुक्त ईसीसी एजूकेटर को सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किया गया है जिनको लगभग चार माह से वेतन नहीं मिला है ऐसे में सभी एजूकेटर बदायूं बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से भेंट करने पहुंचे और अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया बताया वेतन ना मिलने के कारण रोज किराया खर्च करना और परिवार का भार उठाना मुश्किल हो रहा है इसलिए हम सब आपसे निवेदन करते हैं कि हमारा वेतन दिलवानें का कष्ट करें| बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार द्वारा पटल के संबंधित बाबू को बुलाकर कंपनी को तुरंत बिल भेजकर मानदेय देने का आदेश दिया है और सभी को बताया एक सप्ताह तक जून माह तक आप सभी का पेमेंट करा दिया जायेगा| जिससे सभी एजूकेटर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद दिया | ज्ञापन देने वालों में सत्येन्द्र प्रताप सिंह, वजीरगंज अखिलेश कुमार, सहसवान,रुचि कादरचौक सुमति यादव सलारपुर,सपना यादव सलारपुर,रुबीना असलम नगर क्षेत्र बदायूं,मुशाहिद उझानी,सोनी कादर चौक,दुर्गेश सहसवान,रहसूल हसन कादरचौक, चांदनी,पूनम उपाध्याय,ऋषभ,प्राची उपस्थिति रही |