ट्रक की टक्कर से ईको कार पलटी, महिला की मौत; बेटा और बहन घायल

WhatsApp Image 2026-07-07 at 2.13.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पीलीभीत-बरेली मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में ईको कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पांच वर्षीय बेटा और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।जानकारी के अनुसार, थाना बारादरी क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम कॉलोनी निवासी कोमल शुक्ला (28) अपनी बहन झलक शुक्ला (24) जोगी नवादा निवासी और पांच वर्षीय बेटे सुशांत शुक्ला के साथ पीलीभीत जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र स्थित अपने मामा हरिओम के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होकर सोमवार शाम ईको कार से बरेली लौट रही थीं।
बताया गया कि थाना गजरौला की चौकी जरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ईको कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ईको कार पलट गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान कोमल शुक्ला ने दम तोड़ दिया। झलक शुक्ला और मासूम सुशांत का उपचार जारी है।परिजनों ने बताया कि कोमल शुक्ला की शादी करीब नौ वर्ष पहले मुकेश मिश्रा से हुई थी। वैवाहिक विवाद के चलते वह पिछले लगभग छह वर्षों से अपने पिता संजय शुक्ला के साथ मायके में रह रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights