मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

इनरव्हील क्लब साउथ ग्लोरी के रक्तदान शिविर में 21 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ग्लोरी द्वारा रविवार को आईएमए रक्तकोष के सहयोग से डॉ. जगत मोहन बंसल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पार्थ गौतम एवं मंडल ईएसओ डॉ. नीलू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा अनुपमा शर्मा ने बताया कि क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य अतिथि पार्थ गौतम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाने के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है।कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्षा अनुपमा शर्मा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रजनी अग्रवाल, सीजीआर वंदिता शर्मा, डॉ. सुधा भाटिया, सचिव गुरदीप कौर, कोषाध्यक्ष सिम्मी झांब, सरिता बंसल, बरखा कंचन, सुनील गुप्ता, ऋतु जैन, सीमा जैन, अर्चना बब्बर, अर्चना श्रीवास्तव, मेघा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights