मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बरेली–मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा ने चुनावी तैयारियां तेज कीं

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली–मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव अभियान को गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव बरेली पहुंचे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बरेली एवं बदायूं जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, एमएलसी चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर के विधायक हिमांशु यादव, बदायूं के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक समाज लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और उनके हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए शिक्षक मतदाताओं से व्यापक जनसंपर्क करने का आह्वान किया और कहा कि मोहम्मद दानिश अख्तर की जीत समाजवादी विचारधारा और शिक्षक हितों की जीत होगी।जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बरेली और बदायूं का संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और प्रत्येक शिक्षक मतदाता तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी का संदेश पहुंचाया जाएगा।महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, विधायक ब्रजेश यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव तथा प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया और शिक्षक वर्ग से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की रणनीति के अनुसार पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुटने का संकल्प लिया।
बैठक के पश्चात् नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।
बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद,सुरेंद्र सोनकर,रविंद्र यादव,नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना एवं सुरेश चौहान, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, समयुन खान, प्रमोद बिष्ट, राजेश मौर्या, शिव प्रताप यादव, सैफ वली खान, सिंपल कन्नौजिया, प्रमोद यादव, सय्यद हैदर अली, राकेश प्रजापति, साजिद रजा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, आँवला विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल यादव, दातागंज विधानसभा अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रमोद आचार्य, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष हृदय यादव व महानगर अध्यक्ष के.पी राठौर, भद्रासेन गंगवार,सुनीता पाल, पल्ल्वी सक्सेना, अधिवक्ता सभा श्यामवीर सिंह,एजाज अहमद ,भुवनेश यादव, अविनाश मिश्रा, दीपक यादव, महानगर सचिव मो. वसीम, रमीज़ हाशमी, अमित गिहार, हैप्पी यादव, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, गंगा सिंह यादव, रेहान खान, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, ज्ञान यादव, नमित सिंह, प्रबल तिवारी, लक्ष्मण सिंह पाल,प्रशांत यादव,गंगा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights