मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक राजीव सिंह ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर दिया

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति एवं दातागंज विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ प्रदेश की विद्युत व्यवस्था, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक के दौरान प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सभापति एवं विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से जुड़े विद्युत संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, सुचारु और पारदर्शी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने तथा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी कहा गया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित कर शासन की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव एवं प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक श्रीमती रिया केजरीवाल, निदेशक डॉ. जॉन मथाई, निदेशक (वितरण) जी. डी. द्विवेदी, निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा, निदेशक (परियोजना एवं वाणिज्य) संजय कुमार दत्ता, निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल, निदेशक (वाणिज्य) रजत जुनेजा, मुख्य अभियंता विकास शर्मा, मुख्य अभियंता अनुराग बाजपेई, मुख्य अभियंता (संचालन एवं प्रभार) रामप्रीत प्रसाद सहित ऊर्जा विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights