मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में शादी की जिद बनी मौत की वजह! मक्का के खेत में छात्रा की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

July 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, प्रेमी युवक हिरासत मेकॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा, मक्का के खेत में मिला शवबदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के रामपुर टांडा गांव में एक छात्रा का शव मक्का के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। परिजनों ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि शिवानी घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम उसका शव खेत में मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इसी बीच युवक की शादी किसी अन्य युवती से तय हो गई थी। आरोप है कि शिवानी युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी उसे मक्का के खेत में ले गया और कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights