आज़ाद में पीडीए परिवार ने किया फलदार छायादार पेड़ों का पौधरोपण

WhatsApp Image 2026-07-05 at 2.51.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पीडीए परिवार द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। बरेली में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विशेष ‘हरियाली उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत शाहमतगंज स्थित मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खाँ ने इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विजन की सराहना करते हुए कहा कि अखिलेश हमेशा से विकासपरक सोच और धरती को हरा-भरा देखने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए थे, उनका लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी मिल रहा है। ‘हरियाली उत्सव’ उनके इसी विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास है।”
​उन्होंने आगे जोड़ा कि पीडीए परिवार पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश में हरियाली और खुशहाली लाने के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर काम करने का संकल्प लेता है।

पौधरोपण के मौके पर मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार,कदीर अहमद,पार्षद सय्यद रेहान अली,पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना,पूर्व पार्षद अंजुम शमीम,पूर्व पार्षद इम्तेयाज़ अब्बू साहब,पूर्व पार्षद नौशाद कैया,अंजुम नदीम,समरान ख़ान,लाल यार खान,राजा,जितेंद्र मुंडे,पूर्व पार्षद यामीन खान आदि लोग शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights