मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

रास्ता मांगना पड़ा भारी: शराब के नशे में धुत युवकों ने दो भाइयों और चाचा को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

July 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रास्ता मांगने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने दो भाइयों और उनके चाचा के साथ बेरहमी से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सचिन कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी पुरानी चांदमारी, गली नंबर-4, सुभाषनगर के अनुसार 30 जून की रात करीब 11:30 बजे वह अपने भाई, चाचा और परिवार की महिलाओं के साथ बदायूं रोड स्थित शिव स्वरूप पैलेस में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह से लौट रहे थे। गली नंबर-10 में डॉक्टर गोस्वामी के घर के बाहर तीन युवक शराब पी रहे थे और रास्ता अवरुद्ध किए हुए थे। परिवार द्वारा निकलने के लिए रास्ता देने का अनुरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि इसके बाद दबंग युवकों ने ईंट और बेल्ट से हमला कर दो भाइयों और उनके चाचा को घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
थाना सुभाषनगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अरुण तोमर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाषनगर के रामलीला स्टेज, बाजपेई ढाल, तड़का स्टेशन वाली गली और गली नंबर-10 में देर रात शराब पीकर हंगामा और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लोगों ने इन क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights