देवरनियां पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

WhatsApp Image 2026-07-05 at 2.51.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरनियां पुलिस ने चेकिंग और रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी देवरनियां के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शेखर खोखर अपनी पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात शारदा नहर की पटरी से पिपरा गांव की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिया पर बैठे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया। युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाजिम पुत्र इनायत रसूल, निवासी ग्राम मगरी नवादा, थाना देवरनियां, जिला बरेली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना देवरनियां में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस पूछताछ में नाजिम ने बताया कि वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है तथा उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखने की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी बताया कि वह तमंचा लेकर किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ देवरनियां और शेरगढ़ थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेखर खोखर, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल दिवाकर सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights