मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का ऐतिहासिक स्वागत, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन

July 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नेताओं-कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया सम्मानसिंह कोल्ड स्टोर से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वागत कार्यक्रमों की रही धूम, भाजपा नेताओं के आवासों पर हुआ अभिनंदनपूर्व मंत्री, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक समेत अनेक जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट, संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जोरकेंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा से मुलाकात के बाद कछला रवाना हुए क्षेत्रीय अध्यक्षउझानी में बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमनबदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का प्रथम बार बदायूँ आगमन ऐतिहासिक और भव्य स्वागत के साथ संपन्न हुआ। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरे दिन स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बरेली रोड स्थित सिंह कोल्ड स्टोर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बदायूँ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंवर राजेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पूरन लाल लोधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भाजपा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा ने भी उनके प्रथम जनपद आगमन पर अभिनंदन करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं दीं।
अपने दौरे के दौरान पूरन लाल लोधी का पुठी सराय, विनावर तथा मलगांव के त्रिलोकपुर ग्राम सहित कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने अपने आवास पर उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के आवास पर भी स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
हरप्रसाद मंदिर के निकट भारत विकास परिषद तथा दातागंज चौराहा स्थित स्वराज एजेंसी के पास वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक एवं एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्होंने शिष्टाचार भेंट की।
दौरे के दौरान पूरन लाल लोधी ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इसके उपरांत उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। वहां से कछला के लिए रवाना होने से पहले उझानी स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
पूरे दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बयान:
इस अवसर पर पूरन लाल लोधी ने कहा, “बदायूँ के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने जो आत्मीय स्वागत एवं सम्मान दिया है, उसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights