बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बरेली के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि पर पटेल चौक स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का निधन 4 जुलाई 1902 को पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में मात्र 39 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके शिष्यों और अनुयायियों के अनुसार उन्होंने महासमाधि ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का विश्वभर में प्रचार-प्रसार कर भारत को नई पहचान दिलाई तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, मंजूलता, अमित आनंद, संतोष सक्सेना, अक्षय विसारिया, अंश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।