बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 शनिवार को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। इसी क्रम में एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली के दो परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बरेली, पीलीभीत, बदायूं और रामपुर सहित आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक तौकीर सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस बार महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही तथा कुल मिलाकर लगभग 90 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।विद्यालय के प्रशासनिक को-ऑर्डिनेटर डॉ. मेहंदी हसन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती रुचि के कारण शिक्षण पेशे में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उनका कहना था कि छात्र-छात्राएं भी शिक्षिकाओं से अध्ययन करना अधिक पसंद करते हैं, जिससे इस क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति लगातार मजबूत हो रही है। ब्लॉक-ए के केंद्र व्यवस्थापक तौकीर सिद्दीकी, सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेश सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट विकास रस्तोगी तथा कार्यदायी संस्था की प्रभारी अज़रा बी रहीं। वहीं ब्लॉक-बी के केंद्र व्यवस्थापक बृजेश शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरभि राय, स्टेटिक मजिस्ट्रेट महिपाल गंगवार तथा कार्यदायी संस्था की प्रभारी कुमारी पूजा शर्मा रहीं। परीक्षा के सफल संचालन में डॉ. मेहंदी हसन, आकिल यार खान, नदीम, उज़्ज़फ़र, अनवर अली, हसन दानिश, राशिद खान, मुताहिर अली, नवेद इस्माइल सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।