एसआरएमएस ट्रस्ट ने उत्साह से मनाया फाउंडर्स डे, उत्कृष्ट कर्मचारियों और शिक्षकों का सम्मान

WhatsApp Image 2026-07-05 at 2.48.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से शनिवार को फाउंडर्स डे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में हवन से हुई, जबकि मुख्य समारोह एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस-सीईटी) के श्रीराम मूर्ति शतिक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के विभिन्न संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक एवं सहायक कर्मचारियों, शिक्षकों और डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। वहीं एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि जीवन में जब लोग कहें कि “तुम यह नहीं कर पाओगे”, तो उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें और ईश्वर पर विश्वास रखते हुए पूरी लगन से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर में बदल देते हैं।
उन्होंने बताया कि 36 वर्ष पहले डेढ़ लोगों से शुरू हुआ एसआरएमएस ट्रस्ट आज 6,000 से अधिक लोगों का परिवार बन चुका है और जल्द ही यह संख्या 10,000 के पार पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि मिनी शुगर प्लांट लगाने से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की स्थापना तक हर कदम पर लोगों ने उनकी क्षमता पर सवाल उठाए, लेकिन उन्होंने हर चुनौती को स्वीकार कर सफलता हासिल की। आज ट्रस्ट के 22 से अधिक शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थान संचालित हो रहे हैं और एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ने देश-विदेश में बरेली को नई पहचान दिलाई है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत करते हुए बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दूसरों से सीखते हुए और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए ही संस्थान नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

एसआरएमएस-सीईटी के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी, जबकि एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एम.एस. बुटोला ने मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक एवं चिकित्सा उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहीं देविशा मूर्ति ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचि शाह ने किया।

इस अवसर पर आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, डॉ. श्यामल गुप्ता, उषा गुप्ता, आलोक गुप्ता, गुरु मेहरोत्रा, ट्रस्ट एडवाइजर सुभाष मेहरा, डॉ. निर्मल यादव, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर.पी. सिंह, पैरामेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जसप्रीत कौर, सीईटीआर के डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल (आईबीएस) लखनऊ के डीन डॉ. तरुण गंगवार, नर्सिंग कॉलेज के डीन डॉ. पारसराम सहित ट्रस्ट के विभिन्न संस्थानों के डीन, डीएसडब्ल्यू एवं बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights