मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय

दक्षिणी क्षेत्र के थानों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

July 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय में दक्षिणी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की ऑर्डरली रूम (ओ.आर.) बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गंभीर प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में थाना-वार लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, जनशिकायतों के निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर, पॉक्सो और महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में पीड़िताओं अथवा अपहृताओं की बरामदगी शेष है, उनमें विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने और महिला संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अंशिका वर्मा ने थाना स्तर पर अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, अपराध संबंधी डाटा की नियमित समीक्षा तथा यक्ष ऐप सहित अन्य तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपराधियों की प्रभावी निगरानी करने पर भी जोर दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग अभियान चलाने और क्षेत्र में घटित प्रत्येक घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने सभी थाना प्रभारियों से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आमजन के प्रति शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाकर पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights