मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कंकरखेड़ा 33/11 केवी बिजलीघर का किया आकस्मिक निरीक्षण

July 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मेरठ।उपभोक्ताओं को मानसून के मौसम में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 04 जुलाई 2026 को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा कंकरखेड़ा 33/11 केवी बिजलीघर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने परिसर में रखे बिजली उपकरणों की जांच की उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में उपभोक्ताओं की बिजली बाधित न हो, विद्युत व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाय।बिजलीघर में लगे सभी बड़े उपकरणों की जांच की गई और उन्हें पूरी तरह सही एवं सुरक्षित पाया गया। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलती रहेगी। परिसर में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है जिसका काम बहुत अच्छी गुणवत्ता से किया गया है। इससे कंकरखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लो.वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा और बेहतर आपूर्ति मिलेगी।भोला फीडर की सुरक्षा प्रणाली की जांच की गई। इसमें एक छोटी खामी मिली. जिसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मे राहत मिलेगी। लाइनमैन की सुरक्षा के दृष्टिगत आई आई टी कानपुर द्वारा विकसित ब्रेकर गार्ड सिस्टम की समीक्षा की एवं ओटीपी आधारित शटडाउन सिस्टम हेतु निर्देशित किया।प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता उपभोक्ता है। मानसून में उपभोक्ताओ को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके, इस सम्बंध मे सभी अधिकारियो को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। कंकरखेड़ा बिजलीघर में किए गए सुधारों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।”

निरीक्षण के दौरान एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी), आर०के० मिश्र मुख्य अभियन्ता मेरठ जोन प्रथम मेरठ, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights