बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का 05 जुलाई 2026 (रविवार) को जनपद बदायूं में प्रथम आगमन होगा। उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। तथा स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का स्वागत कार्यक्रम प्रातः 08:30 बजे पुठी सराय से प्रारंभ होगा। इसके उपरांत बिनावर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।इसके पश्चात वे उझानी स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा आयोजित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम। तत्पश्चात वे केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा से उनके आवास पर भेंट करेंगे। कछला चौराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन।