मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सपा कार्यालय में धूमधाम से मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, 54 यूनिट रक्तदान और 100 पौधों का रोपण

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को बरेली स्थित सपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर शुरू हुए “पीडीए पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ” अभियान के तहत केक काटा गया, राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया, 54 यूनिट रक्तदान किया गया और 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत 54 पाउंड का केक काटकर हुई। इसके बाद कार्यालय के बाहर लोहिया द्वार पर शर्बत वितरण शिविर लगाया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सबसे पहले रक्तदान किया, जबकि 54वां यूनिट महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने दिया। रक्तदाताओं को पार्टी नेताओं ने सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पौधारोपण और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए संघर्षरत है तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अभियान चलाएंगे।महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन जनसेवा का संकल्प दिवस है। रक्तदान, पौधारोपण और सदस्यता अभियान के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग और विजयपाल सिंह सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान युवाओं ने 54 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला, युवा और छात्र संगठन के सदस्य मौजूद रहे। पूरे कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights