बरेली। समाजवादी अधिवक्ता सभा, बरेली के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव (एडवोकेट) के नेतृत्व में बुधवार को कचहरी परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेताओं और अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और उनके पुनः मुख्यमंत्री बनने की कामना भी व्यक्त की। इस अवसर पर जहांगीर बेग, धर्मेंद्र गंगवार, रामसेवक यादव, हरभजन शाक्य, राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र गुर्जर, मो. हनीफ, यशवीर सिंह, अनिल कुमार कटियार, संजीव यादव, आदिवीर सागर, अवधेश गुर्जर, ध्रुव यादव, रेहान खान, उमेश कुमार, राजेश सिंह, आरिफ खान सहित समाजवादी अधिवक्ता सभा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।