पीडीए परिवार मना रहा है हरियाली उत्सव

WhatsApp Image 2026-07-02 at 7.05.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 54वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर पीडीए (PDA) परिवार द्वारा एक अनूठी और पर्यावरण-हितैषी पहल की गई। बरेली की सरजमीं पर आगामी 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विशेष ‘हरियाली उत्सव’ का आयोजन किया गया इसकी कड़ी में मोहल्ला हारून नगला, पुराना क्षेत्र जगतपुर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज और कटरा चाँद ख़ाँ मोहल्ला में बालजती कन्या इंटर कॉलेज में पौधरोपण की शुरुआत की गई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खाँ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा से विकासपरक सोच और धरती को हरा-भरा देखने के पक्षधर रहे हैं। वे ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देते हैं जिससे न केवल वर्तमान, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित और मानव जीवन सुखमय हो सके।
​”अखिलेश जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए थे, उनका लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी मिल रहा है। ‘हरियाली उत्सव’ उनके इसी विजन को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।”
​इंजीनियर अनीस अहमद खाँ ने आगे कहा कि पीडीए परिवार पूरी निष्ठा के साथ यह संकल्प लेता है कि प्रदेश में हर तरफ हरियाली और खुशहाली हो, इसके लिए निरंतर जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। इस पौधरोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। 1 से 7 जुलाई के बीच चलने वाले इस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम में जगह जगह पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण के मौके पर
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्रा, बालजती कन्या इंटर कॉलेज के अधीक्षक जगदीश प्रसाद,जितेंद्र मुंडे,कदीर अहमद,पूर्व पार्षद यामीन खान,सुनील सागर, बिना गौतम,राजा आदि लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights