मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

देवरनिया पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का सामान और नकदी बरामद

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना देवरनिया पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक जुलाई की रात चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरेली-नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम वसुपुरा के पास एक खंडहर में दबिश दी गई। यहां से ग्राम गिरधरपुर निवासी विष्णु मौर्य (23 वर्ष) और हाशिम (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक इन्वर्टर, एक बैटरी, तीन गैस सिलेंडर, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 5,200 रुपये नकद बरामद हुए। जांच में बरामद सामान थाना देवरनिया में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों से संबंधित पाया गया। इसके आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बेरोजगारी और नशे की लत के कारण चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी का सामान ग्राम वसुपुरा के पास हाईवे किनारे स्थित खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में राहगीरों को बेच देते थे। उन्होंने ग्राम गोपालपुर के पंचायत भवन तथा ग्राम मंगदपुर के प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटनाएं करने की भी बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, चोरी के कुछ सामान को बेचकर मिली रकम में से 5,200 रुपये बरामद हुए हैं, जबकि शेष रकम खर्च की जा चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी का बचा हुआ सामान बेचने के लिए खंडहर पहुंचे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक शेखर खोखर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार तथा कांस्टेबल संदीप कुमार, पवन बंसल और राजन की टीम ने अंजाम दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights