जगत (बदायूं): ब्लॉक जगत के ग्राम जगत-कुपरी रोड पर इन दिनों सीसी सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को बरसों पुरानी राह की समस्या से निजात मिलेगी।वही रविंद्र यादव ने बताया कि इस सीसी सड़क के बन जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में बहुत बड़ा फायदा होगा। खासकर बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी वही रविंद्र यादव करीब 250 मीटर सीसी सड़क पड़ेगी गुणवत्ता पर जोर देते हुए रविंद्र यादव ने आगे बताया कि सड़क निर्माण में उच्च क्वालिटी की सामग्री का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मानकों के अनुरूप कार्य कराने के लिए सीमेंट 5:1 का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, सड़क की कुल मोटाई 6 इंच रखी जा रही है, जिससे सड़क लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ बनी रहे। सड़क बनने से स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।