डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का बिनावर में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार अभिनंदन

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.37.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के प्रथम जनपद आगमन पर बिनावर के निकट भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही स्वागत स्थल पर बनाए गए पंडाल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था।बारिश लगातार होती रही, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। जैसे ही प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य स्वागत स्थल पर पहुंचे, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों से गूंज उठा तथा समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक अनुसूचित मोर्चा बुधपाल, भाजपा जिला महामंत्री जुगेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, कछला चेयरमैन जगदीश, बिनावर मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, समरेर मंडल महामंत्री कालीचरण दिवाकर, भाजपा युवा मोर्चा बिनावर मंडल उपाध्यक्ष मोहित राघव, उसावां मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, उसावां मंडल मंत्री शिवम पाण्डेय, समरेर मंडल मंत्री सुधीर अग्निहोत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, सक्रिय सदस्य पवन दुबे, सुमित, कुलदीप सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि दुर्विजय सिंह शाक्य के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और गति पकड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights