मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 में खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, क्रिकेट में बैचलर वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबला जीतकर मारी बाजी

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित ‘शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026’ के अंतर्गत गुरुवार को क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा सिंह, निदेशक होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने संस्थान के ट्रस्टी राजन मेंदीरत्ता के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बी.फार्म तृतीय वर्ष की टीम बैचलर योद्धा और बी.फार्म प्रथम वर्ष की टीम बैचलर वॉरियर्स आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर योद्धा ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 93 रन बनाए। टीम की ओर से सुजल ने 31 रन तथा प्रिंस ने 24 रनों की उपयोगी पारी खेली।94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैचलर वॉरियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से शिवम ने 28 रन, जबकि विष्णु और उत्तम ने 15-15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुशील ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि बैचलर योद्धा की ओर से प्रिंस ने 4 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में 31 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने वाले सुजल को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


दिन का दूसरा मुकाबला बी.फार्म चतुर्थ वर्ष की बैचलर लीजेंड्स और बी.फार्म द्वितीय वर्ष की बैचलर्स बैलिस्टिक बटालियन के बीच खेला जाना था, लेकिन निर्धारित समय तक बैलिस्टिक बटालियन की टीम मैदान पर नहीं पहुंची। टूर्नामेंट नियमावली के अनुसार बैचलर लीजेंड्स को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित करते हुए दो अंक प्रदान किए गए।प्रतियोगिता के बाद अंक तालिका में डी.फार्म द्वितीय वर्ष की डिप्लोमा चैलेंजर्स तथा बैचलर लीजेंड्स 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि बैचलर वॉरियर्स 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।इसी क्रम में छात्राओं की बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता भी नॉकआउट प्रारूप में आयोजित की गई, जिसमें चार टीमों के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद सना एवं ज्योति की जोड़ी ने फाइनल जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि करिश्मा एवं वंदना की टीम उपविजेता रही।मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।संस्थान के ट्रस्टी राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इसी सोच के साथ संस्थान समय-समय पर खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।कार्यक्रम के समापन पर संस्थान प्रबंधन ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights