बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर दुर्विजय सिंह शाक्य का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेट बैंक खेड़ा नवादा के समीप स्थित पूर्व प्रधान सरताज अली के मैक्स हेल्थ केयर हॉस्पिटल परिसर में मैरिज लॉन ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दुर्विजय सिंह शाक्य का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और पार्टी को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री क्षितिज वैश्य और कोषाध्यक्ष हरिशंकर व्यास प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता राममूर्ति सिंह, अशोक प्रधान, उपाध्यक्ष स्वामी गुड्डू लॉन, पूर्व प्रधान सरताज अली (नवादा), राजीव शर्मा, साकेत गुप्ता तथा वैभव लॉन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।