मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

दंगे के आरोपी तौकीर रजा की इमारत सीलसीएम योगी की सख्ती के बाद हुई कार्यवाही, मंदिर की जमीन खरीदने का आरोप, हिंदू पक्ष बोले लैंड जिहाद

July 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सौदागरान में 26 सितंबर 2025 को हुए दंगों के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली आगमन के साथ ही तौकीर रजा और उनके परिवार से जुड़े लोगों की संपत्ति को सील कर दिया गया है। मामला मंदिर की जमीन को अवैध रूप से खरीदने और वहां ‘लैंड जिहाद’ फैलाने का है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।हिंदुओं के मकान के बाद अब मंदिर पर भी नजर
इस पूरे विवाद पर स्थानीय निवासी और मामले में पक्षकार लवलीन कपूर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “दंगाइयों की हिम्मत देखिए, इन्होंने पहले हिंदुओं के मकान खरीदे और अब ये प्राचीन मंदिरों तक को नहीं छोड़ रहे हैं”। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हिंदू बहुल इलाकों की संपत्तियों को टारगेट किया जा रहा है, जो ‘लैंड जिहाद’ का ही एक हिस्सा है।978 में रची गई थी साजिश, मंदिर को किया छोटा
मामले की जानकारी देते हुए लवलीन कपूर ने बताया कि मंदिर की करीब 2000 वर्ग गज जमीन को मंदिर के केयर टेकर रहे कुलदीप नारायण शर्मा ने वकील होने का फायदा उठाकर धीरे-धीरे खुर्द-बुर्द कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि 1978 में एक बड़ी साजिश के तहत मंदिर में चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई। इसके बाद पुरानी दीवारों से भगवान के चिन्ह हटा दिए गए और 2000 वर्ग गज के विशाल मंदिर को महज 6×8 के एक छोटे से कमरे में समेट दिया गया, ताकि उसे ‘पर्सनल’ बताकर बेचा जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रिसीवर की तैनाती और प्रशासन पर दबाव
धर्म प्रकाश रस्तोगी ने बताया कि जब मंदिर की जमीन को मुस्लिम पक्ष के लोगों—तौकीर रजा, मौलाना शहाबुद्दीन और शाजी हाशमी आदि को बेचा गया, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। 23 जून को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने संपत्ति सील करने का आदेश दिया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने में सुस्त था। आज जब मुख्यमंत्री बरेली आए, तो विधायकों ने यह मामला उनके सामने रखा और सीएम की सख्ती के बाद ही यह प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी। वर्तमान में कोतवाली पुलिस को रिसीवर नियुक्त कर दिया गया है, ताकि संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके।

मंदिर की जगह पूजा हो, व्यापार नहीं
इस मामले पर लवलीन कपूर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “जिस तरीके से मंदिर की जगह को खरीदा और बेचा जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है”। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मंदिर की जगह ना तो खरीदी जानी चाहिए और ना ही बेची जानी चाहिए। आगे कहा, “मंदिर की जगह पर पूजा होनी चाहिए। अगर हम मंदिर की ही जगह पर व्यापार करेंगे, तो यह किसी के भी दिल को आहत करेगा। आज मंदिर बिक रहे हैं, कल मस्जिद बिकने का संदेश जाएगा, यह चीज रुकनी चाहिए”।

अब क्या चाहते हैं स्थानीय लोग?
सभी पक्षकारों का अब एक ही सुर में कहना है कि इस जमीन को कब्जे से मुक्त कराना ही काफी नहीं है, बल्कि यहां से अवैध कब्जे हटाकर (बुलडोजर चलाकर) मंदिर के गौरव को बहाल किया जाना चाहिए। प्रशासन ने दुकानों को फिलहाल सील नहीं किया है, लेकिन स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि मंदिर की इस संपूर्ण प्रॉपर्टी को ‘हैंडओवर ट्रस्ट’ के सुपुर्द किया जाए, ताकि वहां भविष्य में एक भव्य मंदिर बन सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights