मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सेवा कार्य से रोटरी वर्ष का आगाज, वृद्धाश्रम में कूलर व जरूरी सामग्री भेंट

July 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत सेवा, संवेदना एवं मानवता के संदेश के साथ की। क्लब द्वारा कैंट स्थित वृद्धाश्रम में सेवा परियोजना का आयोजन कर वहां रह रहे बुजुर्गों को दो कूलर, योगा मैट तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, देखभाल और सहयोग के लिए किए जाने वाले ऐसे सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा नए रोटरी वर्ष की शुरुआत सेवा से करना सराहनीय पहल है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देती हैकार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण वह रहा जब क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ और एक 110 साल की माता जी के साथ समय बिताया, उनका आशीर्वाद लिया तथा आत्मीयता से संवाद कर उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया। साथ ही सभी को नाश्ता भी कराया गया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा, “रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नए रोटरी वर्ष की शुरुआत हमने वृद्धजनों के बीच जाकर उनके साथ समय बिताने और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के संकल्प के साथ की है। हमारा प्रयास रहेगा कि पूरे वर्ष सेवा, संवेदना और समर्पण के माध्यम से समाज में स्थायी एवं सकारात्मक प्रभाव छोड़ें।
क्लब सचिव शिशिर पांडेय ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ आगामी वर्ष में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।इस सेवा कार्य में क्लब के क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सचिव शिशिर पांडे, कोषाध्यक्ष विरेश मित्तल, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राकेश धीरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. एस.के. भारद्वाज, अनुपम कपूर, राजीव बूबना, संदीप मेहरा, दिनेश प्रधान, अनिल मनोहर, डी.सी. खंडेलवाल, गौतम सक्सेना, संजय गर्ग, अमित अग्रवाल एवं मुकेश खंडेलवाल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights