मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विश्व रोइंग कप में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण, बरेली के उज्ज्वल कुमार सिंह ने रचा इतिहास

July 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली/ल्यूसर्न (स्विट्जरलैंड)। भारतीय रोइंग के इतिहास में पहली बार विश्व रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर बरेली के लाल उज्ज्वल कुमार सिंह ने देश का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। उज्ज्वल कुमार सिंह और उनके साथी लक्ष्य ने विश्व रोइंग कप 2025 की लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में 6 मिनट 26.09 सेकंड का समय निकालते हुए भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया।
उज्ज्वल कुमार सिंह बरेली जनपद की आंवला तहसील के ग्राम अटरछेड़ी के निवासी हैं। वह स्वर्गीय वीर बहोरन सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई रवि कुमार सिंह, सुरजीत सिंह और रंजीत कुमार सिंह हैं, जिनमें एक भाई भारतीय सेना में सेवारत हैं। देशसेवा की प्रेरणा से उज्ज्वल स्वयं भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं और सेना (सर्विसेज) का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।उज्ज्वल की यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 42वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वर्ष 2024 में भी उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विश्व रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ उज्ज्वल ने भारतीय रोइंग को नई पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से बरेली, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में खुशी का माहौल है। खेल जगत, सेना और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे भारतीय खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया है।राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी मोहित शर्मा ने उज्ज्वल कुमार सिंह और उनके साथी लक्ष्य को बधाई देते हुए कहा कि विश्व रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बरेली के लाल उज्ज्वल ने अपने साहस, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उज्ज्वल आने वाले विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और ओलंपिक में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights