मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प के साथ बनाया यादगार

July 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सहसवान क्षेत्र के कादराबाद गांव में सेवा, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के संदेश के साथ भव्य रूप से मनाया। पूरे आयोजन में लड्डन मियां केंद्रबिंदु रहे और उनके नेतृत्व में जन्मदिन समारोह को केवल औपचारिक कार्यक्रम न रखकर समाजसेवा और मानवता से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष असगर अली, पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कादराबाद में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां और सपा जिला अध्यक्ष असगर अली ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान ब्राह्मण समाज से कृष्ण मुरारी शंखधार, कमल शर्मा, शोभित कुमार, पप्पू शर्मा एवं अशोक गुप्ता सहित विभिन्न समाजों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।जन्मदिन के अवसर पर लड्डन मियां ने धार्मिक आयोजन भी कराया। उनके संयोजन में पवित्र कुरान की तिलावत एवं कुरान ख्वानी का आयोजन हुआ। हाफिज अताउलरहमान, हाफिज वसीर अली, हाफिज नौमान मियां, वारिस अली, मौलाना सलाउद्दीन, अकरम, अलाउद्दीन, रहीश अहमद और जुनैद कादरी सहित अनेक उलेमाओं ने अखिलेश यादव की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, राजनीतिक सफलता तथा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामयाबी के लिए विशेष दुआ की। साथ ही प्रदेश में अमन, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की भी प्रार्थना की गई।
समारोह का सबसे प्रेरणादायक पक्ष समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम रहे। वरिष्ठ नेता लड्डन मियां ने महर्षि दयानंद आर्य आवासीय गुरुकुल, कोठरा रसूलपुर कला पहुंचकर बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उनके नाती मोहम्मद तुराबुल हसन भी मौजूद रहे और उन्होंने भी बच्चों की सेवा में सहभागिता निभाई।शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल वितरित की गई। बच्चों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लड्डन मियां का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजनीतिक आयोजनों को जनसेवा से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।इसी क्रम में वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया। मरीजों का हालचाल जानने के साथ उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।अपने संबोधन में लड्डन मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र और जरूरतमंद लोगों के हितों की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति को नई दिशा मिली है तथा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इसी विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।कार्यक्रम में होरीलाल, रमेश खागी, दिनेश खागी, पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह यादव, नरेश यादव, अशोक यादव, भूदेव, नरेश गिरी, प्रेम गिरी, कर्ण सिंह कश्यप, राजेंद्र कश्यप, अशोक कश्यप, पन्नालाल मौर्य, धर्म सिंह, फतेह सिंह, दन्नू पंडित, हनीफ, बन्ने खां, रहीस नाजिर, इकबाल, निराले सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजवादी पार्टी सामाजिक सरोकारों और जनहित के ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा और सद्भाव के पर्व के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights