डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक : डॉ अरुण सक्सेना
बदायूँ :- भाजपा द्वारा महान राष्ट्रनायक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अवसर पर आर.के रिसोर्ट (कृष्णा लॉन) में “स्मृति पक्ष” अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मलेन कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार(राज्यमंत्री)/प्रभारी मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित किया।इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा उनका बड़ी माला से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से पार्टी और अधिक सशक्त होगी।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदानविषय पर स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री)/प्रभारी मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना, सांस्कृतिक चेतना, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय भाषाओं और भारतीय संस्कृति को सम्मान दिलाने के साथ शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम माना। कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति के रूप में उन्होंने शिक्षा जगत में अनेक ऐतिहासिक सुधार किए तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को नई दिशा प्रदान की। विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने, तथा राष्ट्रीय अखंडता के लिए किए गए उनके संघर्ष को देश सदैव स्मरण करेगा। उनका जीवन सिद्धांतों, साहस और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण है। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह डॉ. मुखर्जी के विचारों, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाते हुए संगठन की वैचारिक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाए।भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान विषय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवादी विचारधारा को एक संगठित स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने सिद्धांत आधारित राजनीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी और संगठनात्मक अनुशासन को जनसंघ की आधारशिला बनाया। उनका विश्वास था कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव है।

उनके द्वारा स्थापित विचारों और आदर्शों ने लाखों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया और यही वैचारिक विरासत आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की आधारशिला बनी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आचरण, सेवा कार्यों, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण के माध्यम से डॉ. मुखर्जी के विचारों को समाज तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। यही कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत और उसकी वास्तविक पहचान है।केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान विषय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ब्रज/बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने देश की पहली औद्योगिक नीति को दिशा प्रदान की तथा चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, सिंदरी उर्वरक संयंत्र, दामोदर घाटी निगम, हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट, हीराकुंड बाँध सहित अनेक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं आधारभूत परियोजनाओं को गति प्रदान की। उनका स्पष्ट विश्वास था कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण मजबूत औद्योगिक आधार, ईमानदार प्रशासन और दूरदर्शी नेतृत्व से ही संभव है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, ईमानदारी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. मुखर्जी के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और राष्ट्रसमर्पित जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। भाजपा में मिलने वाला प्रत्येक दायित्व कार्यकर्ता के समर्पण, निष्ठा और वर्षों की तपस्या का सम्मान होता है। आगे कहा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बदायूँ के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम और संगठन के प्रति उसकी निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पहचान है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, सेवा और समर्पण के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। यह दायित्व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता के विचारों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, जो डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण के विचारों का ही विस्तार है। आगे कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है, कि वह डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाते हुए सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच कार्य करे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की यात्रा बूथ से प्रारंभ होकर राष्ट्र निर्माण तक पहुँचती है और इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण आधार कार्यकर्ता की निष्ठा, अनुशासन, सेवा और निरंतर सक्रियता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विश्वास था कि मजबूत संगठन ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनता है। आज प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति, सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर समाज के बीच कार्य कर रहा है। कार्यकर्ता का आचरण, व्यवहार और जनसंपर्क ही भाजपा की वास्तविक पहचान होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस संगठनात्मक संस्कृति की नींव रखी, उसकी सबसे बड़ी विशेषता कार्यकर्ता का सम्मान और उसकी भूमिका रही है। उन्होंने संगठन को व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार और कार्यकर्ताओं की शक्ति के आधार पर आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों का प्रतिनिधि है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है और वही भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का माध्यम बनता है। डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता को यह प्रेरणा देता है, कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र और भाजपा के हित को सर्वोच्च स्थान दिया जाए। यही भावना भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का मूल आधार है और यही उसके निरंतर विस्तार का सबसे बड़ा कारण भी है।जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, डीसीडीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































































