मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिवस

July 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर बुधवार को बदायूँ स्थित सांसद आदित्य यादव के आवास पर सादगी एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अनिल गोस्वामी ने कहा कि अखिलेश यादव समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी राजनीति सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच पहुंचती है।
जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और मानवता का संदेश देते हुए समाजवादी कार्यकर्ता कछला स्थित मानव कल्याण समिति बड़ी गंगा कुष्ठ सेवा आश्रम एवं गंगा कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए गए। साथ ही उनका हालचाल जानकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया गया।इसी क्रम में पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय का संदेश भी दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र, समतामूलक समाज और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर अनिल यादव, जवर सिंह, एन.पी. सिंह, राहुल, प्रशांत, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights