रोजगार शिविरों में 115 अभ्यर्थियों का चयन

Screenshot 2026-07-01 202119
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खंडों में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती हेतु 30 दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है। अब तक आयोजित शिविरों में कुल 115 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि ब्लॉक सालारपुर एवं उझानी में 32, कादरचौक एवं म्याऊं में 24, उसावां एवं जगत में 22 तथा वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, सहसवान एवं दहगवां में 37 अभ्यर्थियों का चयन सुरक्षा गार्ड पद के लिए किया गया है।उन्होंने बताया कि आगामी भर्ती शिविर ब्लॉक इस्लामनगर में 01 व 02 जुलाई, अम्बियापुर में 03 व 04 जुलाई, दातागंज में 06 व 07 जुलाई तथा समरेर में 08 व 09 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं जीटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।उन्होंने समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविरों में प्रतिभाग कर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights