बदायूं, सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर आज आषाढ़ मास के प्रथम मंगलवार पर हनुमान जी का चमेली के तेल से सिंदूर लेपन कर चांदी के वर्क से आकर्षक रूप से सजा कर नवीन वस्त्र आभूषणों से भव्य -दिव्य श्रृंगार किया गया . भक्तों ने लगाए जय श्री राम,जय हनुमान के जय कारे, मंदिर का वातावरण हुआ भक्ति मय.प्रातः 7:30 बजे मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल से लेपन कर चांदी के वर्क से आकर्षक रूप से सजाकर चोला चढ़ाया.ततपश्चात नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर श्री हनुमान जी का भव्य- दिव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं का भोग लगाया गया.शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान जी की भव्य रूप से आरती उतारी गई.हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया – भक्त लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए श्री हनुमान जी के चरणों में अर्जी लगाते हैं. कलयुग के जागृत देव हैं भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त श्री हनुमान जी. इनकी आराधना करने से श्री हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के रोग, शोक और अन्य जीवन में आने वाले संकटों को दूर करते हैं.राहुल साहू और रेनू साहू ने श्री हनुमान जी का नवीन वस्त्र आभूषण और गदा चढ़ाकर लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बाँटा.इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर ,रामगोपाल पटवा , प्रदीप पटवा, कन्हैया, वंश, नरेश प्रजापति,राजीव सैनी एवं श्रीराम, श्री हनुमान भक्त अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे.