मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

वजीरगंज में पहली बार निकली दानवीर भामाशाह की भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

June 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वजीरगंज में दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पहली बार भामाशाह जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। यात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से दानवीर भामाशाह जी के जीवन, त्याग, राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसकी लोगों ने सराहना की। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग वजीरगंज पहुंचे।आयोजकों ने बताया कि नगर पंचायत वजीरगंज में पहली बार भामाशाह जी की शोभायात्रा इतने भव्य स्तर पर निकाली गई, जिसे सफल बनाने में नगरवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, राघव चौहान, सुमित चौहान, संजय महाजन, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, विश्वजीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दीपमाला गोयल, विशाल गुप्ता, रौनक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights