मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने श्री भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

June 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति, दानवीरता और समाजसेवा को नमन किया गया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विनोद गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से दानवीर शिरोमणि भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित व्यापारियों एवं उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य सभा के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर भामाशाह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह केवल एक महान दानी ही नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की अद्भुत मिसाल थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। आज आवश्यकता है कि समाज विशेषकर व्यापारी वर्ग उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि भामाशाह का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यापारी किसी न किसी रूप में आज का भामाशाह है। देश का व्यापारी ईमानदारी से कर अदा कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सरकार को मिलने वाला कर देश की आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं को गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह अपने बच्चों और युवाओं को भामाशाह के त्याग, बलिदान, राष्ट्रप्रेम और दानवीरता की गौरवगाथा सुनाए, जिससे उनमें भी राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण की भावना विकसित हो।कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता एडवोकेट, जितेंद्र साहू तथा नामित सभासद कन्हैयालाल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय इतिहास में भामाशाह का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में महाराणा प्रताप का साथ देकर यह सिद्ध किया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। उनका त्याग और समर्पण आज भी पूरे समाज को प्रेरित करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि सफल संचालन नामित सभासद कन्हैयालाल गुप्ता ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भामाशाह के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे।
समारोह के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाजहित, राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता एडवोकेट, अरविंद गुप्ता एडवोकेट, मयूर गुप्ता, अंश, सौरभ गुप्ता, सुनील गुप्ता (ठेकेदार), नरेंद्र कुमार गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, राहुल रावत, अशोक प्रधान, कन्हैयालाल गुप्ता, रवेंद्र शर्मा, ऋतिक गुप्ता, अक्षय गुप्ता, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, अनिल यादव, सचिन गुप्ता, रोहित सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, साकेत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दानवीर शिरोमणि भामाशाह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र और समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights