बरेली । थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी गोटिया निवासी 40 वर्षीय नन्हे लाल पुत्र चेतराम के घर में चोरी हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की नन्हेलाल ने गुस्सा में आकर उसी दिन से खाना त्याग दिया 20 दिन बाद नन्हेंलाल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया नन्हेंलाल चौबारी गोटिया अपने घर में अकेला रह रहा था उसकी पत्नी सुनैना बच्चों के साथ हिमाचल में थी हिमाचल में काम करती है परिजनों का आरोप है कि 10 जून को नन्हे लाल के घर में गांव के ही अर्जुन पुत्र ओ पी सिंह , राजेंद्र पुत्र नत्थूलाल , राहुल पुत्र राजेंद्र घर में घुस गए और घर में रखे तीन लाख रुपए , पांच सो रुपय की टॉर्च और बैंक की पासबुक चोरी करके ले गए जिसकी शिकायत थाना कैंट पुलिस से की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की आरोप है कि उसके बाद नन्हे ने गुस्से में आकर खाना त्याग दिया 20 दिन बाद नन्हेंलाल की मौत हो गई परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया ।