मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

भारत की छावनी में प्रथम आधुनिक गौशाला का भूमि पूजन

June 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। छावनी परिषद द्वारा भारत की प्रथम आधुनिक गौशाला की स्थापना हेतु 7.5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली परियोजना का भूमि पूजन समारोह निकट गारबेज टू गोल्ड सेंटर, ठिरिया रोड, सदर, बरेली छावनी में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मपाल सिंह , कैबिनेट मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विभाग रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्रपाल सिंह गंगवार , सांसद, बरेली लोकसभा क्षेत्र तथा संजीव अग्रवाल , विधायक, बरेली छावनी विधानसभा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौशाला परियोजना की सराहना और प्रशंसा करते हुए ₹1 करोड़ 60 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा 400 उच्च नस्ल की गायें उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक गौशाला देश की सभी छावनियों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल सिद्ध होगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना एवं कार्यान्वयन डॉ. तनु जैन, मुख्य अधिशासी अधिकारी बरेली छावनी परिषद द्वारा की गई है । डॉ. तनु जैन, विशेष एवं लगातार प्रयासों के उपरांत प्राप्त लगभग 7.5 एकड़ क्षेत्रफल की भूमि में, एक विकसित और आधुनिक गौशाला बनाने का सपना है जो वैज्ञानिक एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी । इसमें सुव्यवस्थित गौ-शेड, स्वच्छ एवं हरित परिसर, जल संरक्षण प्रणाली, चारा भंडारण, प्रशासनिक भवन, पशु चिकित्सा सुविधाएँ तथा पर्यावरण-अनुकूल आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा । यह परियोजना गौ-संरक्षण, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को नई दिशा प्रदान करेगी ।
परियोजना के सफल क्रियान्वयन में वैभव जायसवाल, नामित सदस्य, बरेली छावनी परिषद का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है ।
बरेली छावनी परिषद का यह अभिनव प्रयास भारत की छावनियों में गौ-संरक्षण एवं आधुनिक गौशाला प्रबंधन का एक नया अध्याय स्थापित करेगा तथा अन्य छावनियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights