बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा सत्र के समापन अवसर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूरे वर्ष आयोजित सामाजिक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में चर्चा की गई कि भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों को किस प्रकार प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही क्लब की आगामी गतिविधियों के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए। जिला 311 की ओर से प्राप्त नए प्रोजेक्ट्स एवं कार्यों को पूर्ण समर्पण के साथ पूरा करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना सक्सेना ने किया। क्लब अध्यक्ष सीमा प्रधान ने आगामी सत्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर क्लब की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका को सम्मानित भी किया गया। बैठक में सीमा प्रधान, निधि, अंजलि, मोनिका, किरण, शिखा, एकता, संगीता, राखी, पायल और शालू सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सहभागिता कर आगामी सत्र को सफल बनाने का संकल्प लिया।