बरेली। विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक ने मंगलवार को बरेली सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे।एमएलसी बागीश पाठक ने बिसौली नगर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव, भीषण जाम तथा आमजन को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए बिसौली बाइपास निर्माण की मांग को एक बार फिर प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बिसौली बाइपास का मुद्दा लंबे समय से उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और वे लगातार इस मांग को शासन स्तर पर उठाते रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।इसके अतिरिक्त उन्होंने सहसवान, बिसौली एवं शेखुपुर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। एमएलसी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जनहित से जुड़े इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।