मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

पीलीभीत में रेलवे फाटक के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

June 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत (न्यूरिया)। न्यूरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक रेल हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। टनकपुर से पीलीभीत आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दयाशंकर (52) , निवासी ग्राम सरपुड़ा, थाना न्यूरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह किसी कार्य से घर से निकले थे। इसी दौरान टनकपुर से पीलीभीत की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55324 जब न्यूरिया कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक के समीप पहुंची, तभी दयाशंकर ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि दयाशंकर गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के किनारे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद न्यूरिया थाना पुलिस और कस्बा प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घटनास्थल को सुरक्षित कराया और आवश्यक जांच शुरू की।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और बाद में मृतक के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को भी दी गई। हादसे के दौरान कुछ देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई।थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दयाशंकर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।मृतक की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि दयाशंकर मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights