पीलीभीत में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का BJP पर तीखा हमला, बोले– “बुलडोजर का तेल खत्म हो गया क्या?”

WhatsApp Image 2026-06-30 at 5.57.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, गौ संरक्षण, किसानों की समस्याओं और बिजली संकट को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही दो अलग-अलग घटनाओं में कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए बुलडोजर नीति पर भी तंज कसा।पीलीभीत में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि राम, गौ रक्षा और कानून-व्यवस्था के नाम पर सत्ता में आई सरकार अब अपने ही वादों से पीछे हट गई है। मुख्यमंत्री के हालिया पीलीभीत दौरे के बाद भी किसानों, बिजली संकट और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।हेमराज वर्मा ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। उन्होंने शहर की दो घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि एक मामले में तत्काल बुलडोजर चला दिया गया, जबकि दूसरी घटना में मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी पर वैसी सख्त कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले मामले में बुलडोजर का तेल था, लेकिन दूसरे मामले तक पहुंचते-पहुंचते शायद खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती और हर पीड़िता को समान न्याय मिलना चाहिए।पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही गौवंश की बदहाल स्थिति, किसानों को खाद की किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, भ्रष्टाचार, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और बंगाली समाज की लंबित मांगों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।मुख्यमंत्री की ओर से अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए हेमराज वर्मा ने कहा कि कुंभकर्णी नींद में जनता नहीं, बल्कि सरकार सो रही है और इसका जवाब जनता चुनाव में देगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights