मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड में पीडीए की महापंचायत आयोजित, डॉ. अनीस बेग ने दिया शिक्षा सामाजिक एकता और अधिकारों का संदेश

June 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों पर चर्चा करना था।महापंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा ने कहा कि पीडीए समाज की ताकत उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता में निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं होंगे, तब तक समग्र विकास का लक्ष्य अधूरा रहेगा।डॉ. अनीस बेग ने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।महापंचायत में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी, कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य,,कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति , जोन प्रभारी लल्ला यादव, परमजीत सिंह,सनी कश्यप,अमित कुमार,नीरज बाल्मीकि,अनिल अग्रवाल,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, ,उपाध्यक्ष काले भाई , हैप्पी यादव, रोहित कश्यप, महेश मौर्य,, दिलीप कन्नौजिया, ज्ञान यादव, एडवोकेट हरि ओम गुप्ता अक्षित यादव,,कुलदीप बाल्मीकि ,पंकज बाल्मीकि,आकाश यादव ,बांटी यादव,रोहित कश्यप ऋषि यादव, कप्तान नीरज बाल्मीकि,स्मिता यादव , वीना गौतम, हुरिया रहमान , दिनेश यादव, अनुज यादव, ,क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। महापंचायत का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और जनकल्याण के संदेश के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights