मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

अग्निवीर में चयनित ऋषिपाल कश्यप का गांव में भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से हुआ सम्मान

June 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोनबूढीं निवासी ऋषिपाल कश्यप पुत्र इन्दल का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला। ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।ग्रामीणों के अनुसार सोनबूढीं गांव के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी युवक का चयन किसी सरकारी सेवा में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण इसे गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं।स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने ऋषिपाल कश्यप को मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।ग्रामीणों ने कहा कि ऋषिपाल कश्यप की सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा देश सेवा की भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे गांव, परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय बताते हुए ऋषिपाल कश्यप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights