हिंदू साम्राज्य दिवस पर गूंजा शिवाजी महाराज का यशगान,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया उत्सव

WhatsApp Image 2026-06-28 at 4.56.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बदायूँ द्वारा शनिवार को शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल सभागार में ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी, नगर कार्यवाह अंकित, नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल तथा अन्य स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष छह प्रमुख उत्सव मनाता है, जिनमें ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ का विशेष महत्व है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, उनके आदर्शों, पराक्रम और हिंदू स्वराज्य की स्थापना में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अद्वितीय राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी शासक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने बचपन में देखा गया हिंदू स्वराज्य का स्वप्न वर्ष 1674 में अपने राज्याभिषेक के साथ साकार किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान और संगठन शक्ति का प्रेरणास्रोत है, जिससे प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम के समापन पर नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी ने सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा का संकल्प लें। संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर नगर शारीरिक प्रमुख कुशाल जी, मदनलाल राजपूत (एडवोकेट), नगर विद्यार्थी प्रमुख अजय रस्तोगी, दिनेश चंद्र शर्मा, लालाराम वर्मा, विनय चौहान, कृष्ण हरि शर्मा, नरेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights