बदायूँ पुलिस ने 04 साल की अपह्त बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के दोनों पैर में गोली मार कर हाफ एनकाउंटर किया

WhatsApp Image 2026-06-28 at 4.51.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद के थाना अलापुर क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि आरोपी की फायरिंग में थाना अलापुर के उपनिरीक्षक गौरव कुमार भी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार (58 वर्ष), निवासी ग्राम भसराला, थाना अलापुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की शाम लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। परिजनों की सूचना पर थाना अलापुर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। व्यापक सर्च अभियान के दौरान कुछ घंटों बाद बच्ची गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में घायल अवस्था में बरामद हुई।
बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी बढ़ा दी गईं।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर थाना अलापुर पुलिस, महिला थाना तथा एसओजी/सर्विलांस टीमों का संयुक्त गठन किया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। साथ ही पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों की लगातार काउंसलिंग कर उन्हें विश्वास में लिया गया।पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अबरार की पहचान होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार सुबह पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। इस दौरान आरोपी की गोली से उपनिरीक्षक गौरव कुमार भी घायल हो गए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, चार खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त खून से सना अंगोछा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने वासना के वशीभूत होकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
इस मामले में थाना अलापुर पर पहले से दर्ज अपहरण एवं दुष्कर्म के मुकदमे के अतिरिक्त पुलिस मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में भी अलग अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights