मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दें मजबूती :- राजीव कुमार गुप्ता

June 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण कार्यक्रम को उझानी नगर के बूथ संख्या- 346 पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बूथ समिति की बैठक में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पक्ष अभियान के अंतर्गत उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तथा डिजिटल लर्निंग विषय पर चर्चा की।इसी क्रम में जनपद के विभिन्न बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना गया। तथा बूथों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई साथ ही बूथ समिति की बैठक कर पार्टी द्वारा चल रहे अभियानों पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बताया केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी बीमा योजनाएँ करोड़ों परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा डबल इंजन सरकार की इन विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आज का भारत आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय की शास्त्रार्थ परंपरा तथा भारतीय ज्ञान-विज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने जैसे प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों का भी उल्लेख किया गया। आगे कहा यह संदेश दिया गया कि समाज के छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा आगामी गणेश उत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए मिट्टी से बनी स्थानीय कारीगरों की मूर्तियों को अपनाना चाहिए। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए “कैच द रेन” अभियान को जनआंदोलन बनाने की बात रखी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला मंत्री आरती कश्यप, जिला मंत्री अजय तोमर, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह, मदन मोहन सिंह लोधी, गोविन्द सपरा, गोविन्द मित्तल, राहुल शंखधार, पवन चौधरी, राजीव गोयल एवं बूथ समिति के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights