बरेली। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के बरेली आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े किसान की समस्याओं का समाधान कर उसके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा सहित पूर्णेश मिश्रा, सुरजीत यादव, संजीव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, रुचि कपूर, डॉ. निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।