मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगा स्नान को लेकर पुलिस का मेगा ट्रैफिक प्लान लागू

June 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 29 जून को कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर होने वाले विशाल गंगा स्नान मेले को लेकर बदायूँ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में 24 घंटे का विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 28 जून की रात्रि 8:00 बजे से 29 जून की रात्रि 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार बदायूँ से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले सभी हल्के, मध्यम एवं भारी वाहन, जिनमें ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम एवं कार शामिल हैं, उन्हें उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अलीगढ़ मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
इसी प्रकार बदायूँ से कासगंज, एटा एवं आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को नौशेरा तिराहा से कादरचौक, गंजडुंडवारा होकर आगे भेजा जाएगा। इसके अलावा मुजरिया चौराहे एवं सहसवान-कछला मार्ग से किसी भी सामान्य वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा तथा सहसवान-कछला रोड सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस एवं यातायात पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। सभी डायवर्जन प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा, ताकि कछला गंगा घाट पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन व्यवस्था गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगी। श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगा स्नान के लिए निर्धारित मार्गों से निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन की जानकारी प्राप्त कर वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, जिससे गंगा स्नान मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights